जगदलपुर: दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से देवड़ा शिव मंदिर के लिए विश्व हिंदू परिषद ने निकाली कावड़ यात्रा, महापौर ने किया स्वागत
सोमवार दोपहर 12 बजे पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा का स्वागत महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में दंडामी माड़िया चौक में किया गया। संजय पाण्डे ने दंडामी माड़िया चौक में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का पैर धोकर स्वागत किया।