जगदलपुर: राउतपारा इलाके में निगम द्वारा हटवाए गए ठेले को महापौर संजय पांडे ने फिर से करवाया व्यवस्थित
शहर के राउतपारा इलाके में आईकेएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित "भूखे को सोने नहीं देंगे" अभियान के तहत लगाए गए ठेले को दो दिन पहले नगर निगम द्वारा हटा दिया गया था। सोमवार को दोपहर 3 बजे महापौर संजय पाण्डे की पहल से निगम की टीम ने दोबारा ठेले को व्यवस्थित किया। महापौर के साथ निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीमाही, लक्ष्मण झा मौजूद रहे।