जगदलपुर: श्रीराम चौक स्टेट बैंक के पास स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन, लोगों से कचरा उचित स्थान में डालने की की गई अपील
श्रीराम चौक स्टेट बैंक के पास से महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में नगर वासी और जनप्रतिनिधि नगर में स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार के लिए निकले। इस दौरान महापौर संजय पांडे ने दुकानदारों और नगर वासियों से नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग की अपील की और कहां की सभी दुकानदार और नगर वासी अपना कचरा कचरा गाड़ी में ही डालें।