6 लाख का हाथ हाथ टूटने पर विदेशी युवती का रायपुर के सड़क पर हंगामा
रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि सराफा कारोबारी के परिवार की कार से एक नाइजीरियन दंपती की स्कूटी को टक्कर लगी, जिसमें महिला घायल हुई और उसका कृत्रिम हाथ भी क्षतिग्रस्त हो गया। विवाद बढ़ने पर मामला कोतवाली थाने पहुंचा।
लेकिन हैरानी तब हुई, जब आरोपों के मुताबिक टक्कर मारने वाली कार को जब्त करने के बजाय स्कूटी जब्त कर ली गई और नाइजीरियन युवक-युवती के खिलाफ ही FIR दर्ज कर दी गई।
#RaipurNews #KotwaliPolice #PoliceAction #BreakingNews #ChhattisgarhNews