हलसी: हलसी बाजार में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 205 अतिक्रमणकारियों पर हुई कार्रवाई
हलसी बाजार में शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अपराह्न 12 बजे जेसीबी से मुख्य सड़क के दोनों ओर सरकारी जमीन पर बने दुकानों-मकानों को हटाया गया। सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि जिला बोर्ड की जमीन पर करीब 205 लोगों ने कब्जा कर रखा था। 13 लोगों ने समय मांगा है, जमीन नहीं होने की बात कही गई है.जिनके दावों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.