बेगूसराय में 54वें जिला स्थापना दिवस का जश्न, उत्साह से सराबोर हुआ जिला
गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धा और सम्मान से नमन, गूंजे देशभक्ति के स्वर
डीएम रिची पांडे, एसपी मनीष समेत कई अधिकारी रहे मौजूद, कार्यक्रम में दिखा खास उत्साह
बेगूसराय जिला स्थापना दिवस
नमस्कार, दीपक कुमार के साथ आप देख रहे हैं Face of Bihar।
बेगूसराय आज अपने 54वें जिला स्थापना दिवस के मौके पर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। स्थापना दिवस के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के डीएम रिची पांडे, एसपी मनीष समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सामाजिक सरोकार का संदेश भी देखने को मिला। जिला स्थापना दिवस को लेकर लोगों में खास उत्साह नजर आया और पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।
#begusaraidm #BREAKING #bihar #Begusarai बेगूसराय नगर निगम Bihar Police Begusarai Police BIHAR FOB News Breaking News अपना बेगूसराय R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Begusarai Group Face of Bihar
Bihar, India | Oct 6, 2026