टेंपो की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
रोहतास थाना क्षेत्र के रामको शहीद के समीप रोहतास-रेहल पथ पर मंगलवार को अनियंत्रित टेंपो की टक्कर से 50 वर्षीय मेघन राम गंभीर रूप से घायल हो गए। वह शिवपुर उचैला निवासी थे।
हादसे के बाद सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मेघन राम पर रेहल की ओर से आ रही बस के चालक की नजर पड़ी। चालक ने उन्हें पहचानकर घर के पास पहुंचाया। परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया गया है। चालक घटना के बाद फरार है, जिसकी पहचान की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#रोहतास #रोहतास_न्यूज #नौहट्टा #सड़क_हादसा #टेंपो_हादसा #दुर्घटना #मेघन_राम #शिवपुर #उचैला #सासाराम #बिहार_न्यूज #अपना_रोहतास