बिहार सरकार की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल
नौहट्टा थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव में शुक्रवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। इनमें चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि बिहार सरकार की जमीन पर घेराबंदी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को श्राद्धकर्म के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
#नौहट्टा #रोहतास #पहड़िया #जमीनविवाद #मारपीट #रोहतास_न्यूज #अपना_रोहतास #BiharNews #RohtasNews #BreakingNews