बेलौंजा के अद्वैत आश्रम में मासिक पूजा एवं सत्संग का आयोजन
बेलौंजा के सोन तट पर स्थित अद्वैत आश्रम में मासिक पूजा के अवसर पर बाबा दयानंद पुरी जी महाराज के आश्रम में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सत्संग का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गुरुभक्त एवं श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गुरुजी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर सेवक बाबा दयानंद पुरी जी महाराज को श्रद्धापूर्वक माथा टेका और आश्रम का भ्रमण किया।
पूरे आश्रम परिसर में दिनभर भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी गुरुभक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
#बेलौंजा #अद्वैतआश्रम #सोनतट #बाबादयानंदपुरीजीमहाराज #सत्संग #मासिकपूजा #गुरुभक्ति #महाप्रसाद #रोहतास #नौहट्टा #अपनारोहतास