जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा वन प्रमंडल पदाधिकारी के साथ आज दिनांक 20.06.2026 को उप विकास आयुक्त एवं निदेशक, डीआरडीए सहित स्वच्छता मिशन के सभी पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई।
निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
कूड़े कचरे के निष्पादन हेतु सभी निर्मित WPU को पूर्ण रूप से संचालित करने तथा अतिरिक्त WPU निर्माण हेतु अविलंब भूमि का चयन करने का निदेश दिया गया।
प्राप्त राशि के विरुद्ध शौचालय निर्माण पूर्ण कराये लाभुकों को शत प्रतिशत राशि भुगतान करने का निदेश दिया गया।
मुखियागण से समन्वय स्थापित कर पंचायत समिति के संबंधित मद से ई रिक्शा एवं पैदल रिक्शा की मरम्मति का कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
सभी पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों को सुबह में पंचायतों का भ्रमण कर समीक्षा करते हुए आमजनों को प्रेरित कर कचरा उठाव के विरुद्ध प्राप्त राशि में वृद्धि लाने का निदेश दिया गया।
#जिला #जल #स्वच्छता #समिति
#meeting
#DM
#saran
#chapra
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
36 views | Saharsa, Bihar | Jun 20, 2026