भंडरा: भंडरा में 27 टीबी मरीजों को पोषण किट मिली; हिन्डाल्को 251 मरीजों को सीएसआर से देगा पोषण सहयोग
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान प्रभाग, लोहरदगा अपने सीएसआर मद से जिले में टीबी मरीजों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध करा रहा है इसी क्रम में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा भवन में 27 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का वितरण किया गया।