सोरांव: मऊआइमा इलाके में महिला ने मुकदमा दर्ज करने के नाम पर पुलिस पर रुपए मांगने का आरोप लगाया
मऊआइमा थाने में एक युवती ने हेड मुहर्रिर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के लिए उससे 25 हजार रुपये की मांग की गई। यह मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र के किराव गांव से जुड़ा है। युवती जमीनी विवाद और एआई तकनीक का उपयोग करके बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल किए जाने की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी।