*कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि का हस्तांतरण*
भागलपुर, दिनांक: 14 अक्टूबर 2026। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में फसल क्षति से प्रभावित किसानों को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत अनुदान राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। इस कार्यक्रम में भागलपुर जिला भी शामिल रहा।
भागलपुर जिले में कृषि इनपुट अनुदान के लिए प्राप्त आवेदनों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच एवं समीक्षा करते हुए फसल क्षति का आकलन किया गया। इसके उपरांत पात्र किसानों के बैंक खातों में अनुदान राशि अंतरित की गई। जिले के लिए कुल ₹27,55,83,768 (सत्ताईस करोड़ पचपन लाख तिरासी हजार सात सौ अड़सठ रुपये) की राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी दी गई।
इस योजना के तहत जिले में 89029 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच एवं समीक्षा की गई।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तर पर जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय, अपर समाहर्ता (आपदा) श्री कुंदन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, श्री प्रेम शंकर प्रसाद , सहायक निदेशक श्रीमती हेमलता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस पहल का उद्देश्य फसल क्षति से प्रभावित पात्र किसानों को समयबद्ध तरीके से अनुदान राशि उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
40 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 14, 2026