*वासंतिक (रबी) महाभियान-2026 के अंतर्गत जिलास्तरीय कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण-सह- अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 एवं महिला किसान दिवस-2026 का आयोजन*
भागलपुर, दिनांक 15.10.2026। वासंतिक (रबी) महाभियान-2026 के अंतर्गत जिलास्तरीय कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण-सह-अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 एवं महिला किसान दिवस-2026 कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से श्री श्याम बिहारी सिंह, संयुक्त निदेशक (शस्य), भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर; श्री रवि राकेश (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त, भागलपुर; श्री दुर्गा शंकर प्रसाद, निदेशक (लेखा), डी०आर०डी०ए०, भागलपुर; श्री अमर कुमार मिश्र, निदेशक (एन०ई०पी०), भागलपुर; सुश्री सोनाली शरण, एस०डी०सी०, भागलपुर तथा श्री प्रेम शंकर प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी, भागलपुर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर श्री प्रभात कुमार सिंह, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, भागलपुर; श्री रामजीवन सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, भागलपुर; श्री वरुण कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, नवगछिया; डॉ० हेमलता कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, कहलगाँव; डॉ० अनिता कुमारी, वरीय वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर; डॉ० स्नेहा शीखा, डॉ० गायत्री कुमारी, कनीय वैज्ञानिक, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर; श्रीमती अर्चना प्रिया, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, भागलपुर; डॉ० अंजली कुमारी सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, भागलपुर; श्री प्रसुन कुमार प्रभात, जिला मत्स्य पदाधिकारी, भागलपुर सहित जिलास्तरीय कृषि एवं संबद्ध विभागों के पदाधिकारी तथा अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के आरंभ में श्री प्रभात कुमार सिंह के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों/कर्मियों एवं किसानों का स्वागत किया गया। महिला किसान दिवस-2026 के अवसर पर कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली उद्यमी महिला किसानों के द्वारा मशरूम उत्पाद, वर्मी कम्पोस्ट, कतरनी चूड़ा एवं चावल के स्टॉल लगाए गए। श्रीमती संगीता देवी, जगदीशपुर; श्रीमती स्वर्ण संध्या भारती, सबौर; श्रीमती रेखा रानी, पीरपैंती एवं श्रीमती शीला कुमारी, कहलगाँव को उप विकास आयुक्त, भागलपुर के द्वारा प्रगतिशील महिला किसान सम्मान (प्रशस्ति पत्र) प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले में दिनांक 23.10.2026 से 31.10.2026 तक सभी प्रखंडों में वासंतिक (रबी) महाभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कृषि कार्यालय में किया जाएगा। साथ ही जिले के सभी प्रखंडों की सभी पंचायतों में दिनांक 22.10.2026 से वासंतिक (रबी) कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया जाएगा।
श्री रवि राकेश (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त, भागलपुर ने किसानों एवं प्रसार कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि जिलास्तरीय रबी कर्मशाला के अवसर पर उपस्थित महिला किसानों का आयुक्त महोदय द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भारत को कृषि प्रधान देश बताते हुए कहा कि भारत की सभ्यता के विकास में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जब तक कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव नहीं आएगा, तब तक उद्योगों के विकास की मजबूत नींव नहीं रखी जा सकती है। उन्होंने बदलते कृषि परिवेश में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ केला, मक्का, मखाना एवं स्वीट कॉर्न जैसी फसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को बाजार की मांग को ध्यान में रखकर खेती करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि खेती में जैविक एवं प्राकृतिक खादों के उचित उपयोग पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
श्री श्याम बिहारी सिंह, संयुक्त निदेशक (शस्य), भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर ने निर्देश दिया कि प्रत्यक्षण के लिए आवश्यक इनपुट की सूची तैयार की जाए तथा एक प्रखंड/सहायक तकनीकी प्रबंधक को उसका नोडल बनाया जाए, जो प्रत्यक्षण से संबंधित सभी इनपुट की उपलब्धता एवं वितरण तथा कार्यों की जिम्मेदारी निभाएँ। प्रत्यक्षण में फसल के अनुसार आवश्यक बीज, जैविक खाद एवं जैव उर्वरक शामिल किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों से कहा कि अधिक से अधिक किसानों के मोबाइल में बिहार कृषि ऐप डाउनलोड कराएँ, ताकि किसान कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
श्री प्रेम शंकर प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी, भागलपुर ने बताया कि भारत किसानों का देश है। यहाँ के खेत-खलिहान हमारी पहचान, हमारी विरासत एवं हमारी धरोहर हैं। इस विरासत को हमें बचाना होगा। हमारे किसान हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनकी खुशहाली और हरियाली लाना हमलोगों का परम दायित्व है। इस दायित्व के निर्वहन के लिए हमलोगों को इस गति से कार्य करना चाहिए कि 38 जिलों में भागलपुर का स्थान सबसे अलग हो। साथ ही उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। किसान अपनी कुल रकबा के एक चौथाई भाग पर जैविक खेती करें। अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष का आयोजन किया गया है और इसमें हमारी सभी सम्मानित माताएँ एवं बहनें भी उपस्थित हैं। किसानों द्वारा अंधाधुंध रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के प्रयोग से हमारी मिट्टी, पानी एवं हवा दूषित हो रहे हैं। उन्होंने सभी किसानों को सलाह दी कि अपने प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए जैविक खेती अपनाएँ तथा अपना और मृदा का स्वास्थ्य भी बचाएँ।
कृषि वैज्ञानिक श्रीमती अनिता कुमारी, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर; डॉ० स्नेहा शीखा तथा डॉ० गायत्री कुमारी, कनीय वैज्ञानिक, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के द्वारा किसानों एवं पदाधिकारियों को तकनीकी जानकारी दी गई।
अंत में श्री प्रभात कुमार सिंह, उप परियोजना निदेशक, आत्मा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर।
#CMSamrat
#samratchoudhary
8 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 15, 2026