कामकाजी महिला छात्रावास ‘आकांक्षा’, भागलपुर के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न कार्यालयों में किया गया संपर्क
भागलपुर, दिनांक 14 अक्टूबर 2026
कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुगम आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को कामकाजी महिला छात्रावास ‘आकांक्षा’, भागलपुर की अधीक्षिका स्वाति कुमारी, सहायक अधीक्षिका पूजा कुमारी एवं जेंडर स्पेशलिस्ट विवेक कुमार के द्वारा समाहरणालय परिसर, भागलपुर स्थित विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर छात्रावास के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान टीम द्वारा दिव्यांगजन कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय एवं सांख्यिकी कार्यालय सहित अन्य संबंधित कार्यालयों में जाकर कामकाजी महिला छात्रावास की उपलब्ध सुविधाओं, उद्देश्य एवं महिला कर्मियों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही, पात्र कामकाजी महिलाओं को छात्रावास की सुविधा से जोड़ने तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई।
इस क्रम में माननीय न्यायाधीश महोदय के समक्ष भी कामकाजी महिला छात्रावास ‘आकांक्षा’ के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। छात्रावास की अवधारणा एवं कामकाजी महिलाओं के लिए इसकी उपयोगिता को उन्होंने प्रभावी बताया तथा अधिक-से-अधिक महिलाओं को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिला छात्रावास के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिकाधिक पात्र महिलाओं तक इसकी जानकारी पहुँचाना तथा उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कामकाजी महिला छात्रावास ‘आकांक्षा’, भागलपुर के माध्यम से कामकाजी महिलाओं को आवास संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके लिए सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#CMSamrat
#samratchoudhary
37 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 14, 2026