*जिलाधिकारी ने कोलकाता के दंपति को 11 माह के बालक को दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत विधिवत स्थायी रूप से सौंपा*
भागलपुर, दिनांक 15 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी महोदया, भागलपुर द्वारा कोलकाता के एक दंपति को दत्तक ग्रहण की सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण करने के उपरांत 11 माह के बालक को विधिवत स्थायी रूप से सुपुर्द किया गया।
दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली, भारत सरकार के CARINGS पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अनुरूप पूर्ण की गई।
दत्तक ग्रहण के उपरांत दंपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग पाँच वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात आज उनका परिवार पूर्ण हुआ है।
इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जानकारी दी गई कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, भागलपुर से अब तक 70 से अधिक अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों को दत्तक ग्रहण के माध्यम से विभिन्न परिवारों को सुपुर्द किया जा चुका है।
*दत्तक ग्रहण हेतु पंजीकरण*
सामान्य नागरिकों को दत्तक ग्रहण हेतु प्रोत्साहित करते हुए बताया गया कि इच्छुक व्यक्ति मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण हेतु पंजीकरण कर सकते हैं।
*पंजीकरण हेतु पोर्टल:*
*मिशन वात्सल्य पोर्टल*
दत्तक ग्रहण हेतु आवश्यक दस्तावेज
दत्तक ग्रहण हेतु पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं—
1.पैन कार्ड
2.आधार कार्ड
3.विवाह प्रमाण-पत्र
4.चिकित्सा फिटनेस प्रमाण-पत्र
5.पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र।
6.आय प्रमाण-पत्र
इच्छुक अभ्यर्थी दत्तक ग्रहण हेतु स्वयं अथवा नजदीकी संस्थान के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
#CMSamrat
#samratchoudhary
3 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 15, 2026