नबीनगर: मदनपुर के एक निजी क्लिनिक में इंजेक्शन लगाने से एक नवजात शिशु की हुई मौत, मौके पर पहुंचकर पुलिस में ली जानकारी
मदनपुर के एक निजी क्लिनिक में बुधवार को इंजेक्शन लगाने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई. मृतक नवजात शिशु गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव निवासी राजेश रजक के 6 माह का पुत्र अभिशेष कुमार है. नवजात शिशु की मां इलाज के लिए बुधवार को क्लिनिक लाई थी. जहां इंजेक्शन लगाने से नवजात शिशु की मौत हो गई. घटना की सूचना पर सीओ व थानाध्यक्ष पहुचकर जानकारी ली.