आज भी हमें अपने पानी पर बांझ बुरांश पर अधिकार नहीं
#UKD की सरकार बनी तो बदलेगा उत्तराखंड का पूरा सिस्टम! 23 जिले, 4 कमिश्नरी और 104 विधानसभा सीटों का 1992 वाला ब्लूप्रिंट लागू करने का ऐलान
उत्तराखंड की सियासत में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने अपने विजन को लेकर बड़ा दावा किया है। कर्णप्रयाग से प्रत्याशी आशीष नेगी ने कहा कि प्रदेश में UKD की सरकार बनते ही वर्ष 1992 के ब्लूप्रिंट को लागू किया जाएगा।
इस प्रस्तावित खाके में उत्तराखंड को 4 कमिश्नरियों और 23 जिलों में बांटने के साथ विधानसभा सीटों की संख्या 104 करने की परिकल्पना है। चार कमिश्नरियों में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और गढ़वाल शामिल होंगे।
लेकिन आशीष नेगी का दावा यहीं तक सीमित नहीं है। उन्होंने सरकारी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी बड़ा वादा किया है।
उनके मुताबिक, सरकार बनने पर शिक्षक हों या नेता, अधिकारी हों या सरकारी कर्मचारी, सभी के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे और सभी को इलाज सरकारी अस्पतालों में कराना होगा।
यानी सरकारी व्यवस्था चलाने वालों को भी उसी व्यवस्था की गुणवत्ता और सुविधाओं का अनुभव करना होगा, जिस पर आम जनता निर्भर है।
अब सवाल यह है कि क्या सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को इतना सक्षम बनाने का यह दावा उत्तराखंड की राजनीति में नई बहस खड़ी करेगा?
#UKD #AshishNegi #उत्तराखंडक्रांतिदल #1992Blueprint #UttarakhandPolitics #UttarakhandElection2027
Dehradun, Dehradun | Nov 1, 2026