🚨 **गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे? चांदचक चौक पर बदहाल सड़क को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा!**
देहरादून के कर्गी ग्रांट स्थित **चांदचक चौक** पर सड़कों की हालत बेहद खराब है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 2 साल से सड़क की स्थिति ऐसी ही बनी हुई है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है।
लोगों के मुताबिक, सड़क के गड्ढों की वजह से रोजाना 4 से 5 लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
इस बीच स्थानीय लोगों ने धर्मपुर विधायक **विनोद चमोली** को लेकर भी खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि इस बार वोट विकास के मुद्दे पर ही मिलेगा। सड़क की समस्या का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुख मांग है।
🗣️ **स्थानीय लोगों का सवाल – आखिर कब सुधरेगी चांदचक चौक की सड़क?**
🎤 देखिए, विधायक विनोद चमोली को लेकर स्थानीय लोगों ने कैमरे पर क्या कुछ कहा।
#Dehradun #VinodChamoli #Dharampur #UttarakhandNews #DehradunNewsWala