मुख्यमंत्री के अपर सचिव,डीजी सूचना, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का ये संदेश सभी को सुनना चाहिए
न ईर्ष्या, न द्वेष… प्रेम, एकता और भाईचारे से ही खूबसूरत बनती है जिंदगी: बंशीधर तिवारी
देहरादून में विकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का शानदार समापन। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि जीवन में ईर्ष्या और द्वेष के बजाय प्रेम, अपनत्व, आपसी सद्भाव और एकता को महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन दिवंगत साथियों की स्मृतियों को जीवंत रखने के साथ पत्रकारिता परिवार की एकजुटता का संदेश भी देते हैं।
दून किंग राइडर बनी चैंपियन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में दून किंग राइडर ने दून स्ट्राइकर्स को 36 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। साकेत पंत को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
दिवंगत पत्रकार विकास धूलिया की स्मृतियों को समर्पित यह आयोजन खेल, मित्रता, सम्मान और पत्रकारिता परिवार की एकजुटता की खूबसूरत मिसाल बना।
#VikasDhuliaMemorialCricketTournament #BanshidharTiwari #Dehradun #Uttarakhand #PressClub #RaibarPahad