देहरादून: वायरल वीडियो: जब पत्रकार पैट्रोल पंप पर दिखाने लगा धौंस तो महिला पत्रकार ने ही निकाल दी हेकड़ी। कर दिया वीडियो वायरल।
महिला पत्रकार सपना बुटोला लिखती हैं कि....
#जरा_गौर_से_देखिए:- कल 20/11/26 इगास के दिन का है मामला...
#पत्रकारिता_या_धौंस? पत्रकारिता का ऐसा रूप आज देख भी लिया...
अक्सर सुना था कि मीडिया के नाम पर लोगों को धमकाया जाता है लेकिन आज जो देखा वो बेहद दुखद और चिंताजनक था।
हुआ यूं कि चकराता रोड स्थित बिंदाल की साइड वाले पेट्रोल पंप पर सभी लोग लाईन से अपनी अपनी बारी से तेल भरवा रहे थे,सब कुछ ठीक था लेकिन तभी वहां पर एक सज्जन आए और चौपहिया वाहनों वाली कतार में घुस गए और पेट्रोल भरने वाले लड़के को बोला ओए तेल भर जल्दी वो लड़का बोला कि सर उधर यानी कि दो पहिया वाली लाइन में जाइए, लेकिन वो सज्जन तो ठहरे वरिष्ठ पत्रकार बल, बोलने लगे कि मैं मीडिया वाला हूं तू यहीं से भरेगा मैं देखता हूं तू कैसे नहीं भरता।
फिर वो लड़का रिक्वेस्ट करने लगा कि प्लीज ऐसा मत करो आप उधर जाओ, रिक्वेस्ट देखकर पत्रकार साहब और भड़क गए और बोले रैपट मारूंगा तेरे जल्दी भर।
मैं भी वो सब देख रही थी क्योंकि मैं वहां पर इगास का भैलो बनाने के लिए आधा लीटर डीजल लेने के लिए पूछने गई थी मेरे हाथ में एक छोटा सा डब्बा था।
फिर वो कथित वरिष्ठ पत्रकार उस पेट्रोल पंप वाले लड़के को ज्यादा ही चौड़ दिखाने लगे तो तब मैंने भी पूछ ही लिया कि क्या बात है तो पेट्रोल पंप वाला लड़का बोलने लगा कि ये आदमी हर महीने में चार बार लड़ने आ जाता है इसी बात पर अड़ा रहता है कि कि चौपहिया वाहन वाली लाइन से ही तेल भरवाऊंगा।
फिर मैंने भी रिक्वेस्ट की कि सर ऐसा मत कीजिए रूल फ़ॉलो करना हमारा कर्तव्य भी है और जिम्मेदारी भी, फिर वो महाशय मुझे भी बोलने लगे कि तुम्हारा तब जन्म भी नहीं हुआ होगा तब से पत्रकार हूं और प्रशासन में बैठा रहता हूं, तो मैंने उनका जवाब दिया कि जब प्रशासन में बैठे रहते हैं तभी तो आम जनता की परेशानियों से अनभिज्ञ हो। फिर उनकी नजर मेरे हाथ में रखे डब्बे पर पड़ी फिर वो और भड़क गए कि तुम्हें भी डब्बे में तेल ले जाने नहीं दूंगा। मैंने कहा ठीक है मैं नहीं ले जाऊंगी लेकिन आज के बाद आप यहां पर आकर इन लोगों को धमकाओगे नहीं।
फिर बोलने लगे मैं बताऊंगा इनको इनकी ऐसी की तैसी और गुस्से से एक दम लाल आंखें।
तो कहने का मतलब है कि क्या पत्रकारिता या मीडिया धौंस जमाने के लिए है?
कलम की ताकत जनता की आवाज बनने के लिए है, किसी कर्मचारी को डराने के लिए नहीं। पत्रकारिता अगर सवाल पूछने का अधिकार देती है, तो नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी भी सिखाती है।"
इसका वीडियो भी मेरे पास है जरूरत पड़ने पर अपलोड किया जाएगा
#uttarakhand #UttarakhandPolice #BreakingNews #BREAKING