हरिद्वार में सनसनी! IB के SP पर उनके ही चालक ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे अधिकारी
धर्मनगरी हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था के बीच सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने कथित तौर पर गोली चला दी। गोली माथे को छूते हुए निकल गई, जिससे एसपी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, घायल अधिकारी खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गोली चलाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#Haridwar #BreakingNews #IBSP #UttarakhandPolice #RaibarPahad #उत्तराखंड #हरिद्वार