करनाल, 26 नवंबर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप सिंह व सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने शुक्रवार को प्लेस आफ सेफटी, मधुबन, करनाल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे ज्युविनायलों से बातचीत की, उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सीजेएम मीनाक्षी यादव ने ज्युविनायलों को मुफत कानूनी सहायता व अपील बारे जानकारी दी। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सविता राणा, बाल विवाह निषेद अधिकारी के सौजन्य से 100 दिवसीय जागरूकता शिविर के अंतर्गत व अंतराष्ट्रीय बाल विवाह दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
सीजेएम मीनाक्षी यादव के ब्राहमानंद कन्या महाविद्यालय, अंजनथली, नीलोखेड़ी पहुचने पर सविता राणा, बाल विवाह निषेद अधिकारी व स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया। सीजेएम मीनाक्षी यादव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुई। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम में बाल संबधित विभाग की गतिविधियों का जायजा लिया और उन्हे जागरूकता शिविरों का आयोजन कर बच्चों व उनके माता-पिता को बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बच्चों को पोक्सों अधिनियम की जानकारी दी, उज्जवल भविष्य के लिए जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने व विवाह से पहले आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अध्यापकों के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया। जिसमें संगीता रानी,पैनल अधिवधवक्ताए अध्यापकों को सुरक्षित बचपन के अतंर्गत पोक्सों एक्ट की जानकारी दी और विद्यार्थियों को पोक्सों एक्ट बारे जागरूक करने व यौन उत्पीडऩ के मामले रिर्पोट करनेके लिए ू प्रेरित किया।