जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक
तेरह शिकायतों पर सुनवाई, दस का निपटारा
करनाल, 27 नवंबर। आज यहां पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के एजेंडे में तीन पुरानी और दस नई शिकायतों शामिल थीं जिनमें से दस का निपटारा कर दिया गया। दो पुरानी और एक नई शिकायत लंबित रखी गई है।
बैठक में सेक्टर सात वासी विजय कुमार की प्लाट में बनाई गई सडक़ को हटवाने और गांव बसताड़ा के अंकित की निर्माण सामग्री व लेबर की भुगतान संबंधी पुरानी शिकायत को अभी लंबित रखा गया है जबकि झिंवरहेड़ी के सुशील कुमार की शिकायत को ड्राप कर दिया गया। दस नई शिकायतों में पहली बड़ौता के बजिंद्र व गांव के अन्य निवासियों की थी जिसमें बड़ौता-खेड़ी नरू रोड पर 11 हजार वोट की तारों को रिहायसी मकानों से हटवाने संबंधी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि समस्या का समाधान हो गया है। दूसरी शिकायत में गांव जुंडला के बालाजी कॉलोनी वासियों ने नया ट्रांसफार्मर लगवाने की गुहार लगाई थी ताकि कम बिजली आपूर्ति की समस्या दूर हो सके। इस पर अधीक्षक अभियंता ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। मंत्री ने कालोनी की ढीली अथवा नीची तारों की भी जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में तीसरी शिकायत ईंटों का बकाया भुगतान संबंधी थी। शिकायतकर्ता जसप्रीत ने बताया कि बकाया राशि प्राप्त हो गई है। कृषि मंत्री ने गांव गगसीना वासी रणपाल सिंह की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को मुनक-गगसीना रोड पर जंगली घास व झाडिय़ों को साफ कराने के निर्देश दिए। गांव शेखुपरा निवासी सुमेरचंद की खेत में भरे दूषित पानी को निकलवाने और नाले की पटरी को मजबूत कराने संबंधी शिकायत पर सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि पानी की निकासी कर दी गई है। मंत्री ने पटरी को मजबूत करने के निर्देश अधिकारी को दिए। इसके अलावा बीडीपीओ को भी निर्देश दिए कि नगला फार्म गांव की नालियों से आने वाले दूषित पानी को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं।
छठी शिकायत जयसिंहपुरा के दीपक की थी जिसमें उन्होंने अंतरजातीय विवाह करने पर कल्याण विभाग द्वारा योजना का लाभ न देने बात कही है। जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर ऑनलाईन आवदेन नहीं किया। इस पर मंत्री ने दीपक से कहा कि वे मांगें गए सभी दस्तावेज अधिकारी को उपलब्ध करा दें। सातवीं शिकायत घोघड़ीपुर के जवाहर सिंह की थी जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2019-20 मे