बाह: बाह में सनातन बोर्ड की मांग और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाली गई विशाल यात्रा
शनिवार शाम बाह कस्बे में सनातन बोर्ड की स्थापना और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में एक भव्य सनातन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के नेतृत्व में बजरंग आश्रम से शुरू हुई। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा ने कस्बे के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।