बाह: रामपुर चंद्र सैनी में भाकियू (टिकैत) का सदस्यता अभियान, 100 से अधिक किसान जुड़े
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बाह तहसील के रामपुर चंद्र सैनी गांव में शुक्रवार शाम 4 बजे सदस्यता अभियान चलाकर 100 से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ा। यह अभियान तहसील अध्यक्ष गवर्नर सिंह तोमर और तहसील प्रभारी बंटी तोमर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां और जिला प्रवक्ता नत्थू सिंह धाकरे ने किसानों को संबोधित करते हुए