बाह: पिनाहट में सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिनाहट में सेना और अर्धसैनिक बल में भर्ती कराने के नाम पर दो युवाओं से 12 लाख रुपये ठगने वाले गैंग का मुख्य सरगना इंद्रजीत और उसका साथी भोला पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों ने युवाओं को फर्जी दस्तावेज थमाकर ठगी को अंजाम दिया था। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने गैंग के पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।