बाह: गोपालपुरा गांव के पास अपाचे सवार बदमाशों ने की 56 हजार की लूट, एक आरोपी गिरफ्तार
थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गोपालपुरा गांव स्थित कृष्णा ढाबा के पास अपाचे सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से 56 हजार रुपये लूट लिए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। योगेश खटीक, जो अरीबा फाइनेंस में काम करते हैं, किस्तें वसूलने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर नकदी छीन ली। शोर सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर एक बदमाश को पकड़ लिया।