बाह: पिनाहट में बोलेरो ने बाइक में मारी भीषण टक्कर, तीन लोग हुए घायल
पिनाहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत विप्रावली गांव के पास रामनगर पुलिया पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रैफर कर दिया।