उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' में आयोजित गणेशोत्सव के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'खड़ाऊ' (काष्ठ पादुका) सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। इंटरनेट पर इस साधारण काष्ठ पादुका को लेकर हो रही व्यापक चर्चा पर बागेश्वर महाराज ने बेहद सरल और सहज प्रतिक्रिया दी है।
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश के सबसे भव्य और महंगे घर (एंटीलिया) में जाने के बाद, लोग वहां की चकाचौंध या अन्य सुख-सुविधाओं की बात करते हैं। लेकिन इसके विपरीत, वहां एक फकीर बाबा की मामूली सी खड़ाऊ का देश-दुनिया में चर्चा का केंद्र बन जाना बेहद अनोखा है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo