कर्णप्रयाग-सिमली रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में देवदूत बने संचालक की सूझबूझ से एक व्यक्ति को नया जीवन मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, दुकान पर आए एक व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ गया और वह अचेत होकर गिर पड़ा।स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मेडिकल संचालक ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मरीज को सीपीआर देना शुरू किया।
संचालक के इस त्वरित और सही फैसले के कारण मरीज की सांसें वापस लौट आईं और उसकी जान बच गई। इसके बाद पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में अब उसकी स्थिति पूरी तरह सामान्य और ठीक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मेडिकल संचालक के इस साहसिक और मानवीय कार्य की जमकर प्रशंसा की है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Chamoli