चमोली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बूरा गांव के निवासी दिलवर सिंह भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी।हालाँकि, घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत उच्च केंद्र रेफर करना जरूरी था, लेकिन खराब मौसम के कारण हवाई सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी।
ऐसे में प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से श्रीनगर पहुँचाया। दोपहर में श्रीनगर में मौसम साफ होते ही, दिलवर सिंह को श्रीनगर हेलीपैड से आपातकालीन स्थिति में एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Chamoli