उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थल मसूरी के गज्जी बैंड के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। यहाँ एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन सड़क से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के वक्त वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। घटना की सूचना दोपहर में आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।सभी सवार सुरक्षितरेस्क्यू टीम के कड़े और अथक प्रयासों के बाद, वाहन में फंसे सभी पांचों व्यक्तियों को बेहद सुरक्षित और सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इसके तुरंत बाद, 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय, मसूरी भेजा गया। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Massuri