हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, मैं डरने वाला नहीं, हमारे परिवार के घबराने वाले BJP में चले गए!
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने ED को लेकर कहा कि वह ED से घबराने या डरने वाले व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के जो लोग ED से घबरा गए, वे बीजेपी के साथ चले गए।
बहू अनुकृति गुसाईं के बीजेपी में जाने को लेकर हरक सिंह रावत ने कहा कि मैंने बीजेपी में नहीं भेजा। बच्चे जब बड़े हो जाते हैं तो उन्हें कोई कुछ बोल सकता है क्या?
अब उनके इस बयान के बाद सियासी चर्चाएं तेज हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या अनुकृति गुसाईं के बीजेपी में शामिल होने का संबंध ED की कार्रवाई से था?
#HarakSinghRawat #AnukritiGusain #Uttarakhand #ED #BJP #Congress #UttarakhandPolitics #PoliticalNews #PahadSamachar