कोर्ट से तारीख कर लौटे किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम,रोते हुए परिजन
कौशांबी। कड़ा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी करीब 5:30 बजे घर पहुंचने पर हुई। इसके बाद करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान मोहन लाल पटेल के पुत्र दीपु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दीपु अपने एक दोस्त के साथ न्यायालय में तारीख पर गया था। वहां से लौटने के बाद कुछ देर में उसकी मौत की जानकारी हुई।
परिजनों के मुताबिक पूर्व में दीपु से जुड़ा एक मामला भी सामने आया था, जिसके बाद उसने करीब तीन महीने जेल में बिताए थे। उसकी उम्र को लेकर भी आधार कार्ड और मार्कशीट में अलग-अलग उम्र दर्ज होने की बात सामने आई है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद परिजनों मे�