Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
No video available

madya ओवर ब्रिज के पास पलटा ई-रिक्शा बुजुर्ग को आई चोट

MORE NEWS

"यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण"

संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

 इसी क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से खलीलाबाद क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। 

साथ ही अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग और लाइन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, लॉबी और मुख्य द्वारों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की तथा पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और बैठने की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

"यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण" संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से खलीलाबाद क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग और लाइन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, लॉबी और मुख्य द्वारों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की तथा पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और बैठने की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 7, 2026

शादी के तीन साल बाद मौत! भाई बोला- दहेज के लिए बहन की कर दी हत्या

संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिजनों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका कुशुम, पुत्री राजू उर्फ राजदेव, निवासी ग्राम परसा जाफर, पोस्ट वाय पोखर, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती की रहने वाली थीं। कुशुम का विवाह 4 मई 2023 को कन्हैया कनौजिया पुत्र विजय कुमार, निवासी ग्राम तिहरा, पोस्ट कोपिया, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर के साथ हुआ था।

मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती थी और मांग पूरी न होने पर कुशुम को मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।
परिजनों का आरोप है कि 6 जून 2026 को पति कन्हैया कनौजिया और उसके परिवार के लोगों ने दहेज के लिए कुशुम की हत्या कर दी।

 इतना ही नहीं, हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया और बाद में नीचे उतार दिया गया।
मृतका के भाई ने पुलिस से पति कन्हैया कनौजिया समेत पूरे ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि ससुराल पक्ष द्वारा 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी।

शादी के तीन साल बाद मौत! भाई बोला- दहेज के लिए बहन की कर दी हत्या संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिजनों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका कुशुम, पुत्री राजू उर्फ राजदेव, निवासी ग्राम परसा जाफर, पोस्ट वाय पोखर, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती की रहने वाली थीं। कुशुम का विवाह 4 मई 2023 को कन्हैया कनौजिया पुत्र विजय कुमार, निवासी ग्राम तिहरा, पोस्ट कोपिया, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर के साथ हुआ था। मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती थी और मांग पूरी न होने पर कुशुम को मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि 6 जून 2026 को पति कन्हैया कनौजिया और उसके परिवार के लोगों ने दहेज के लिए कुशुम की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया और बाद में नीचे उतार दिया गया। मृतका के भाई ने पुलिस से पति कन्हैया कनौजिया समेत पूरे ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि ससुराल पक्ष द्वारा 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 7, 2026

वासिन गांव में राशन कालाबाज़ारी की आशंका, ग्रामीणों ने पिकअप रोककर खोली पोल

संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के वासिन गांव में सरकारी खाद्यान की कथित कालाबाज़ारी को लेकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एक पिकअप वाहन को रोककर आरोप लगाया कि उस पर लदा सरकारी राशन कालाबाज़ारी के लिए ले जाया जा रहा था।

ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारियों ने सबसे पहले संबंधित कोटेदार से पूछताछ की, जिसके बाद उस स्थान का निरीक्षण किया गया जहां ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को रोका था।

जांच के दौरान पिकअप चालक ने अधिकारियों को बताया कि उसे खाद्यान ढोने के लिए बुलाया गया था, लेकिन राशन कहां पहुंचाना है इसकी जानकारी उसे नहीं दी गई थी। चालक के इस बयान के बाद मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

बताया जाता है कि सरकारी गोदाम से राशन गांव के चौराहे तक पहुंचाया जाता है, जहां से कोटेदार अपने-अपने कोटे का खाद्यान उचित दर की दुकानों तक ले जाते हैं। आरोप है कि वासिन गांव के कोटेदार द्वारा राशन को पिकअप पर लादकर कहीं और भेजने की तैयारी की जा रही थी, जिसे ग्रामीणों ने रोक दिया।

 खलीलाबाद सदर के 
एसडीएम हृदयनारायण तिवारी ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वासिन गांव में राशन कालाबाज़ारी की आशंका, ग्रामीणों ने पिकअप रोककर खोली पोल संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के वासिन गांव में सरकारी खाद्यान की कथित कालाबाज़ारी को लेकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एक पिकअप वाहन को रोककर आरोप लगाया कि उस पर लदा सरकारी राशन कालाबाज़ारी के लिए ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारियों ने सबसे पहले संबंधित कोटेदार से पूछताछ की, जिसके बाद उस स्थान का निरीक्षण किया गया जहां ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को रोका था। जांच के दौरान पिकअप चालक ने अधिकारियों को बताया कि उसे खाद्यान ढोने के लिए बुलाया गया था, लेकिन राशन कहां पहुंचाना है इसकी जानकारी उसे नहीं दी गई थी। चालक के इस बयान के बाद मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। बताया जाता है कि सरकारी गोदाम से राशन गांव के चौराहे तक पहुंचाया जाता है, जहां से कोटेदार अपने-अपने कोटे का खाद्यान उचित दर की दुकानों तक ले जाते हैं। आरोप है कि वासिन गांव के कोटेदार द्वारा राशन को पिकअप पर लादकर कहीं और भेजने की तैयारी की जा रही थी, जिसे ग्रामीणों ने रोक दिया। खलीलाबाद सदर के एसडीएम हृदयनारायण तिवारी ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 7, 2026