छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में चुनावी गतिविधियाँ हुईं तेज
छीपाबड़ौद। क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। इसी क्रम में नरेश मीना के पुत्र अनिरुद्ध मीना ने चुनावी प्रचार का मोर्चा पूरी मजबूती से संभाल लिया है। अनिरुद्ध ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में धुआंधार दौरे और जनसभाएं कर बहुजन समाज पार्टी बीएसएस तीसरा मोर्चा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल गरमा दिया