महाशिवरात्रि महोत्सव की धूम - छीपाबड़ौद के हरनावदाशाहजी कस्बे में प्राचीन शिव मंदिर शिवालय गुफा पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे पांच दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन भगवान को मेहंदी लगाने की रस्म का भव्य आयोजन हुआ जिसमें बडी संख्या में महिलाएं शामिल रही। दोपहर बाद शुरू हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान शिव के मेहंदी लगाकर हाथ रचाने की रस्म की।