महापुराण की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का होगा आयोजन छीपाबड़ौद। समीपवर्ती गांव गोविंदपुरा में चल रहे संगीतमय श्री शिव महापुराण में व्यासपीठ से कथावाचक पंडित मनोहर लाल शर्मा ने बारह ज्योतिर्लिंगों की कथा का वर्णन करते हुए उनके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।