मेजा: बरसैता गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान किया गायब, पुलिस पड़ताल में जुटी
Meja, Allahabad | Sep 30, 2024 बरसैता गांव स्थित बेनी प्रसाद जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा ने सोमवार की सुबह लगभग दस बजे मेजा पुलिस को लिखित जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात में चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने बच्चों के यूनिफॉर्म सहित हजारों रुपए का कीमती सामान गायब कर दिया है। सूचना के बाद इलाकाई पुलिस पड़ताल में जुड़ गई है।