डूंगरपुर सागवाड़ा थाना पुलिस ने बीजावाड़ा में सब्जी बेचने वाली महिला से हुई चांदी के पायजेब लूट की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी भुवेश रोत (निवासी फावटा) को गिरफ्तार किया है। पीड़िता मंजू डामोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 सितंबर को ठाकरडा में मोटरसाइकिल सवार एक युवक व उसकी महिला मित्र ने वास्तु का बहाना बनाकर सब्जी ली और पैसे देने के लिए उसे सुनसान जगह ले गए। वहां उसका मुंह दबाकर 20 तोले की चांदी की पायजेब लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने 45 सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा, जिसने अपनी महिला मित्र के साथ वारदात कबूल ली है।
#DungarpurNews #SagwaraPolice #RajasthanCrime #BreakingNews #CrimeNews DungarpurPolice
Dungarpur, Dungarpur | Sep 22, 2026