➡️ डॉ. हरीसिंह गौर के 157वें जन्म दिवस पर ‘गौर उत्सव’ का आयोजन
महान शिक्षाविद् एवं सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरीसिंह गौर के 157वें जन्म दिवस के अवसर पर ‘गौर उत्सव’ 2026 का आयोजन किया गया।
परंपरानुसार प्रातः 8:30 बजे तीनबत्ती स्थित गौर प्रतिमा पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव तथा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नरेश दुबे ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसके पश्चात बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गौर अध्ययन केंद्र, तीन मढ़िया, बस स्टैंड एवं गोपालगंज होते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंची।
इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar