➡️ कम वर्षा के दृष्टिगत किसानों को सिंचाई प्रबंधन एवं कम पानी वाली फसलें लेने की सलाह
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार ग्राम बसाहरी में बसाहरी एवं माला के किसानों की संगोष्ठी आयोजित की गई।
इस वर्ष कम वर्षा से माला एवं बसाहरी जलाशयों में जलभराव कम रहा। इसलिए किसानों को रबी में चना, मसूर, अलसी एवं सरसों जैसी कम पानी चाहने वाली फसलें लेने की सलाह दी गई।
किसानों को बताया गया कि फसल की महत्वपूर्ण अवस्था पर ही सिंचाई करें, अनावश्यक सिंचाई से बचें, खेत का समतलीकरण व मेड़बंदी कराएं तथा स्प्रिंकलर एवं ड्रिप पद्धति अपनाएं।
एक सिंचाई उपलब्ध होने पर चना में बुवाई के 45-50 दिन, मसूर में 30-40 दिन, सरसों में 35-45 दिन बाद फूल आने से पहले सिंचाई करें। अलसी में भी फूल आने से पहले सिंचाई को प्राथमिकता दें।
संगोष्ठी में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खुरई श्री कमलेश कुमार अहिरवार, उप सरपंच श्री सुनील तिवारी, सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी श्री एल.एन. श्रीवास्तव, कृषि विकास अधिकारी श्री राजू चौहान, श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री अजय सिंह, श्री शुभम भार्गव एवं श्री अनिल ठाकुर ने कृषकों को जानकारी दी।
संगोष्ठी में किसानों ने पानी की प्रत्येक बूंद के सदुपयोग का संकल्प लिया।
#jansamparkMP #sagar