➡️ 70वीं राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
सागर, 25 नवम्बर 2026
70वीं राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल परिसर में हुआ।
सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि अनुशासन और दृढ़ संकल्प हमेशा ऊंचाइयों तक ले जाता है। उद्देश्य के साथ खेलने पर सफलता अवश्य मिलती है।
विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास होता है, खेल के साथ पढ़ाई भी आवश्यक है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करें।
संयुक्त संचालक श्री शत्रुंजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 37 राज्यों के 400 से अधिक 14 वर्ष के बालक-बालिका भाग ले रहे हैं। मैच 25 से 29 नवंबर तक सिटी स्टेडियम, खेल परिसर एवं ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में होंगे।
इस अवसर पर ध्वजारोहण, शपथ ग्रहण, मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
#jansamparkMP #sagar