मधेपुरा: पीएम इंटर्नशिप योजना पर नगर परिषद में बैठक, युवाओं को मिलेगा एक साल का व्यावहारिक प्रशिक्षण
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रचार-प्रसार और आवेदन प्रक्रिया को लेकर नगर परिषद मधेपुरा में आज बुधवार को दोपहर एक बजे एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने की। बैठक में योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की गई और इसे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताया गया।