मधेपुरा: मधेपुरा में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, गोदभराई कार्यक्रम के ज़रिए जागरूकता फैलाई जा रही है
पोषण अभियान के तहत आईसीडीएस निदेशालय, बिहार, पटना के निर्देशानुसार आगामी 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन जिले भर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बुधवार को दिन 11 बजे दिघी पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-112 और 107 पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।