मधेपुरा: झल्लू बाबू सभागार में राजस्व और आंतरिक संसाधनों से संबंधित बैठक हुई आयोजित, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधनों से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न मुद्दों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया।