मधेपुरा: महावीर जयंती पर 10 अप्रैल को बीएन मंडल विश्वविद्यालय रहेगा बंद
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मुख्यालय और इसके अधीन सभी अंगीभूत कॉलेज 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण बंद रहेंगे। यह अवकाश राजभवन सचिवालय, पटना से स्वीकृत छुट्टी कैलेंडर के अनुसार है। विश्वविद्यालय और कॉलेज शुक्रवार 11 अप्रैल से फिर से खुल जाएंगे। इसके बाद 14 अप्रैल सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर फिर अवकाश रहेगा।