मधेपुरा: एससी एसटी टोलों के विकास शिविर के सफल आयोजन पर कला भवन में कार्यशाला आयोजित
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में बुधवार को दोपहर 12 बजे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर के सफल आयोजन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने की। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।