देवेंद्रनगर: नशे से मुक्त होकर आनंद मिश्रा ने शुरू की नई जिंदगी, परिवार में लौटी खुशियां
ग्राम बीरवाही निवासी 30 वर्षीय आनंद कुमार मिश्रा पिछले कई वर्षों से नशे की लत से जूझ रहे थे, जिससे उनका आर्थिक और पारिवारिक जीवन प्रभावित हो गया था। परिजनों ने उन्हें डॉ. अभिषेक जैन के क्लीनिक पहुंचाया, जहां उचित परामर्श के बाद उन्हें नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया।